देवरिया, मई 28 -- देवरिया, निज संवाददाता जनता दर्शन में बुधवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के समक्ष विकासखंड तरकुलवा अंतर्गत मुंडेरा निवासी कुसुमती देवी पत्नी चंद्रेश ने दिव्यांग पेंशन एवं राशन कार्ड से नाम कट जाने की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड में नाम जोड़ने के निर्देश दिए।जांच में पाया गया कि राशन कार्ड फरियादिनी के पति के नाम से बना हुआ है, लेकिन उसमें कुसुमती देवी का नाम दर्ज नहीं था। जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल उनका नाम राशन कार्ड में बतौर मुखिया जोड़ने की कार्यवाही की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...