शाहजहांपुर, मई 27 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट में बुधवार को आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कई मामलों में डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और दूरभाष के जरिए अधिकारियों से बात कर कार्रवाई सुनिश्चित कराई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण सभी अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनता दर्शन के निर्धारित समय में सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में मौजूद रहें और आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध समाधान करें। डीएम ने कहा कि आमजन बड़ी उम्मीद के साथ सरकारी कार्यालयों तक पहुंचते हैं, इसलिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ शिकायतो...