चंदौली, फरवरी 24 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम विकास मित्तल की अध्यक्षता में जनता दर्शन आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 05 प्रार्थना पत्र पड़ा। उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करें। साथ ही प्राप्त होने वाले प्रत्येक प्रार्थना पत्र को जन सुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज कराएं। एसडीएम ने कहा कि संबंधित विभाग से निर्धारित समयावधि में स्थलीय सत्यापन कर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण की आख्या पोर्टल पर अपलोड होगी। जिससे शिकायतकर्ता को पारदर्शी और समयबद्ध समाधान मिल सकेगा। उपजिलाधिकारी ने अधीनस्थों को निर्देश दिया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र समाधान कराया जाय। इस अवसर पर तहसील के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मच...