जनता दर्शन में आई शिकायत तो मौके पर पहुंच गए डीएम
लखीमपुरखीरी, जून 25 -- जनता दर्शन में प्राप्त भूमि विवाद संबंधी शिकायत को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और बिना विलंब स्वयं ग्राम रंगीलानगर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर पूरे प्रकरण की जमीनी हकीकत परखी। शिकायतकर्ता अतुल जायसवाल द्वारा अपनी भूमि पर अवैध कब्जे एवं दीवार से जुड़े विवाद का आरोप प्रस्तुत किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम ने कलेक्ट्रेट स्तर पर औपचारिक जांच की प्रतीक्षा न करते हुए सीधे मौके का रुख किया, जिससे प्रशासनिक महकमे में भी सक्रियता बढ़ गई। गांव पहुंचकर डीएम ने राजस्व अभिलेखों, खतौनी, नक्शा एवं मौके की भौतिक स्थिति का बारीकी से मिलान कराया। यह भी पढ़ें- डीएम से पीड़िता को मिली राहत,अवैध कब्जा पर केस दर्ज डीएम ने मौके पर ही राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.