मुंगेर, जून 20 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर अंचल भवन स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने की। इस दौरान तारापुर थाना की एसआई मनीष कुमार सहित अंचल एवं पुलिस प्रशासन के अन्य कर्मी मौजूद रहे। जनता दरबार में हरपुर एवं तारापुर थाना क्षेत्र से संबंधित कुल 14 भूमि विवाद मामलों की सुनवाई हुई। अंचलाधिकारी ने बताया कि इनमें 10 मामले पूर्व से लंबित थे, जबकि 4 नए आवेदन प्राप्त हुए थे। सुनवाई के दौरान 5 मामलों का निष्पादन किया गया। असरगंज से निसं. के अनुसार अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 04 मामलों का निष्पादन इस मौके पर अंचल अधिकारी उमेश शर्मा एवं पीटीसी सुबोध कुमार राजस्व कर्मचारी मिथिले...