गिरडीह, जून 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी विधायक जयराम महतो ने सोमवार को डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में जनता दरबार लगा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में डुमरी सहित विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने विधायक के समक्ष निजी और सार्वजनिक समस्याओं का आवेदन देकर समाधान की गुहार लगाई। इस दौरान विधायक ने कई समस्याओं को मौके पर ही निष्पादन किया जबकि अन्य समस्याओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों व दूसरे पक्ष को फोन कर आवश्यक निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मुंगेर जिलाधिकारी के जनता दरबार में गूंजे भूमि विवाद के मामले, त्वरित निष्पादन के निर्देश डीएम के जनता दरबार में गूंजे भूमि विवाद के मामले, त्वरित निष्पादन के निर्देशसमस्याओं का समाधान जनता दरबार में प्रखंड के भावानंद से आयी देवंती देवी ने कहा कि उसने 2019 में एक जमीन खरीदी थी परन्...