बगहा, मई 12 -- बेतिया।बेतिया प्रतिनिधि जनसुनवाई कार्यक्रम में सोमवार को जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक नर्दिेश दिए।कार्यक्रम के दौरान 60 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मुद्दे, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क नर्मिाण व मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। कई मामलों में जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से मौके पर ही समाधान कर दिया गया। जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली।जनसुनवाई में जग्रनाथ हजरा, रामानुज राव, मधुरेन्द्र यादव, ललिता देवी, शेषनाथ प्रसाद, नितेश कुमार, मिथुन राम, सुदामा यादव, नेहाल अख्तर, रूबी रानी सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। यह भी पढ़े...