अररिया, अप्रैल 24 -- अररिया, संवाददाता सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत समाहरणालय अररिया स्थित परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान 60 शिकायतों की सुनवाई की गई और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। अविनाश रंजन द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में बकाया अंतर वेतन भुगतान के संबंध करने का अनुरोध किया गया। वहीं श्री प्रसाद सदा ने अपनी जमीन पर दूसरों द्वारा घर बनाए जाने की शिकायत की गई। यह भी पढ़ें- जन संवाद कार्यक्रम में डीएम ने सुनी लोगों की फरियाद राहुल कुमार एवं अन्य द्वारा अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग रखी गई। भूमि विवाद से संब...