बेगुसराय, जून 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री द्वारा दरबार का आयोजन किया गया। इसमें कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों से जुड़े थे। इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, लोक सेवाओं, प्रमाण-पत्र निर्गत करने, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ एवं अन्य जनहित से संबंधित मामलों पर भी सुनवाई की गई। डीएम ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 51 लोगों ने डीएम के समक्ष रखीं समस्याएं किसी भ...