अररिया, मई 4 -- अररिया, वरीय संवाददाता सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 45 मामलों की सुनवाई की गई तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। प्राप्त मामलों में फर्जी लगान रसीद, शिक्षक के ट्रांसफर पर रोक, आशा बहाली, पंचायत क्षेत्र में बिजली पोल एवं तार की व्यवस्था, स्कूल में नामांकन नहीं होने की शिकायत, नि:शुल्क निबंधन की अनुमति, आंगनबाड़ी बहाली में अनियमितता, भूमि विवाद एवं दखल कब्जा, वासगीत पर्चा निर्गत करने, निजी जमीन पर अतिक्रमण तथा बंदोबस्ती जमीन की नापी एवं...