मोतिहारी, मार्च 14 -- मोतिहारी। डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन की ओर से जिले के विभिन्न अंचलों से आए 41 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर शुक्रवार को सुनवाई की गयी। अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) शैलेन्द्र कुमार भारती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सुनवाई की। जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से कार्रवाई कराते हुए समाधान कराया गया। भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...