बक्सर, फरवरी 16 -- लाभ चंदा पंचायत भवन पर सोमवार को लगाया गया जनता दरबार पंचायत के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में जुटे हुए थे ग्रामीण फोटो संख्या- 14, कैप्सन- सोमवार को चंदा पंचायत भवन में आयोजित जनता दरबार के दौरान स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक व मौजूद ग्रामीण। चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चंदा पंचायत भवन पर सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रशासनिक आदेश पर हुए कार्यक्रम में पंचायत के अलग-अलग वार्ड से काफी संख्या में महिलाएं व पुरूष जुटे हुए थे। विभागीय अधिकारियों व कर्मियों की मौजूदगी में अलग-अलग विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रख उसका निराकरण करने की मांग की। जनता दरबार में स्वास्थ्य विभाग की तरफ आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कु...