अररिया, मई 12 -- अररिया, वरीय संवाददाता सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत सोमवार शाम समाहरणालय स्थित परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की गई। कुल 37 मामलों पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, जमाबंदी सुधार, दाखिल-खारिज, प्रधानमंत्री आवास योजना, मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं हटाने, आधार कार्ड में त्रुटि सुधार, आंगनबाड़ी सेविका चयन तथा गलत आधार आईडी बनाने सहित विभिन्न जन समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।

जनता दरबार की प्रक्रिया जिलाधिकारी ने सभी आवे...