सासाराम, फरवरी 27 -- सासाराम। सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें 22 लोगों ने राजस्व, भू-अर्जन, सामाजिक सुरक्षा, आवास, आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं रखी। सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। वहीं कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष में आवेदकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...