जहानाबाद, मार्च 30 -- जहानाबाद, निज संवाददाता जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में तथा अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन मे सभी कार्यालयों, विभागों, शाखाओं तथा इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ आमजनों की समस्याओं को सुना गया तथा आवेदन के त्वरित निष्पादन हेतु स्थल पर ही संबंधित पदाधिकारियों को हस्तगत कराते हुए अविलम्ब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार का आयोजन विभागीय निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह के सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार को आयोजित कर किया जा रहा है तथा आमजनों की समस्या से अवगत होते हुए उसका त्वरित निष्...