जहानाबाद, फरवरी 27 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 लोग पहुंचे। उनमें तीन मामले सामाजिक सुरक्षा पेंशन के थे जबकि तीन मामले आवास योजना से संबंधित था । एक मामला पेयजल से संबंधित था। बीडीओ ने बताया कि कुछ वृद्ध लोगों के आधार सत्यापन नहीं हो रहा है जिसके कारण पेंशन में दिक्कत हो रही है। पेयजल की समस्या दूर करने के लिए पीएचडी विभाग को सूचित किया गया है। प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार लगता है जिसकी जानकारी होने पर अब बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.