जनता दरबार में 15 मामलों की सुनवाई, पांच का निष्पादन
कटिहार, मई 23 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी की अध्यक्षता में मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में पूर्व से 11 आवेदन लंबित थे। अंचलाधिकारी ने बताया कि इस शनिवार को चार नए आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 15 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से पांच मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से निष्पादन कर दिया गया। जबकि दस मामलों में सुनवाई के लिए फरियादियों को अगले शनिवार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अंचल नाजिर कृष्ण मुरारी,डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार, सरफराज, एहतेशाम, मंजर आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- कटिहार : जनता दरबार में 15 मामलों की हुई सुनवाई, पांच का निष्पादन यह भी पढ़ें- जनता दरबार में चार मामलों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.