मोतिहारी, मार्च 6 -- मोतिहारी। डॉ राधाकृष्णन सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन की ओर से जिले के विभिन्न अंचलों से आए 15 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई की गयी। एडीएम मुकेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने जनता दरबार में सुनवाई की। अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा ने बताया कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से कार्रवाई कराते हुए समाधान किया जाएगा । भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनता के दरबार में डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच मो.शिबगतुल्लाह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर निशांत सिहारा, डीसीएलआर सदर प्रीति सिंह, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित होकर प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.