बेगुसराय, फरवरी 23 -- बेगूसराय, निज संवाददाता। सदर प्रखंड कार्यालय कक्ष में सोमवार को सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत बीडीओ रवि शंकर कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यहां विभिन्न पंचायतों से कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 9 आवेदन वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के लाभुकों ने दिया। चार आवेदन जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र निर्गत करने अथवा उसमें सुधार से संबंधित दिये। वहीं एक आवेदन लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता से जुड़ी समस्या का था। बीडीओ ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.