मोतिहारी, मार्च 8 -- पताही। पताही अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को आरओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सुनवाई के लिए 14 मामलों में दोनों पक्षों को नोटिस किया गया था। जिसमें तेरह मामलों की सुनवाई हुई। जबकि एक मामलें में लोग अनुपस्थित रहे। 13 मामले की सुनवाई के बाद तीन मामलों का निष्पादन किया गया। जबकि अन्य मामला प्रक्रियधीन रही। आर ओ अनिल कुमार ने बताया कि भूमि विवाद के निपटारा के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया था, जिसमें तेरह मामलों की सुनवाई की गई है। तीन मामलों का निष्पादन किया गया है। मौके पर आईटी सहायक तेज नारायण कुमार, सानू कुमार, मुरारी कुमार, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों फरियादी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...