मोतिहारी, अप्रैल 18 -- पताही। पताही अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को आर ओ सह प्रभारी सीओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद का निपटारा किया गया। सुनवाई के लिए 18 मामलों में दोनों पक्षो को नोटिस किया गया था। जिसमें 12 मामलों की सुनवाई हुई तथा 08 मामलों का निष्पादन हुआ। आर ओ सह प्रभारी सीओ अनिल कुमार ने बताया की भूमि विवाद के निपटारा के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया था। जिसमें बारह मामलों की सुनवाई हुई। इसमें आठ मामलों का निष्पादन किया गया। जबकि अन्य मामले में लोग अनुपस्थित रहे। मौके पर आईटी सहायक तेजनारायण कुमार, सानू कुमार, मुरारी कुमार, अभिषेक कुमार, सहित दर्जनों फरियादी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में एक मामले का हुआ निष्पादन यह भी पढ़ें- सुपौल : जनता दरबार में चार मामले का हुआ निष्पादन ...