मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- बंदरा। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान जमीन संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। सीओ अंकुर राय ने बताया कि कुल 17 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 11 मामलों का निबटारा किया गया। बचे आवेदनों की जांच के बाद निबटारा किया जाएगा। इस मौके पर पीयर थाने की दारोगा माधुरी कुमारी, हत्था थाने के दारोगा चित्तरंजन प्रसाद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...