लखीसराय, फरवरी 22 -- चानन, निज संवाददाता। अंचल कार्यालय चानन में सीओ रवि प्रसाद द्वारा शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में चुरामन बीघा के रामचन्द्र मोदी एवं रामस्वरूप मंडल के बीच भू विवादको लेकर समस्या सूनी गई। दोनों पक्षों के बातों को सूनने के बाद सीओ ने स्पष्ट कहा कि विवाद जमीन पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं किया जायेगा। अगर किसी प्रकार का कार्य किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी। रामस्वरूप मंडल द्वारा सीओ से कहा गया कि रामचन्द्र मोदी द्वारा विवादित जमीन पर घेराबंदी की जा रही थी, रोकने पर पिछले दिनों ईट पत्थर चलाने लगा, जिसकी सूचना चानन थाना को दी गई है। इसके अलावा आधा दर्जन से ज्यादा भूमि से संबंधित मामलों पर अपनी फरियाद सीओ से की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.