सहरसा, फरवरी 10 -- सहरसा, हिटी। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिकायतें सुनीं । जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान कुल 26 मामलों की सुनवाई कर संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के समयबद्ध निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सतरकटैया के नवीन कुमार, सहरसा निवासी ओम प्रकाश सिंह के भूमि विवाद से संबंधित आवेदन कहरा सीओ को निवारण का निर्देश दिया गया।रवि कुमार शर्मा से प्राप्त शिकायत के निवारण का निर्देश एलडीएम को दिया गया ।लगमा निवासी दशरथ झा के बिजली विभाग संबंधित समस्या निवारण का निर्देश विद्युत कार्यपालक अभियंता को दिया गया ।बैजनाथपुर के रतिलाल यादव द्वारा भूमि विवाद संबंधित स...