बोकारो, जून 10 -- चास प्रतिनिधि। चास अंचल परिसर में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में अंचल अधिकारी (सीओ) सेवा राम साहू ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग विभिन्न प्रमाण पत्र, भूमि विवाद एवं अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान पात्र आवेदकों के विभिन्न प्रमाण पत्रों के मामलों में त्वरित पहल करते हुए कई प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। वहीं अलग-अलग हल्का क्षेत्रों से आए भूमि संबंधी आवेदनों पर शिकायतकर्ताओं की बातें सुनने के बाद संबंधित दस्तावेजों की जांच कर शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया। यह भी पढ़ें- उपायुक्त के जनता दरबार में सुनी समस्याएं, निष्पादन के निर्देश कई मामलों की सुनवाई मौके पर ही कर समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू की गई। जनता दरबार में...