मुंगेर, मई 30 -- मुंगेर निज प्रतिनिधि। शनिवार को मुंगेर सदर अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी अंजलि के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में जमीन से जुड़े विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण एवं बटवारा से संबंधित दर्जनों मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान अंचल अधिकारी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्या सुनी और संबंधित राजस्व कर्मचारी, अंचल निरीक्षक एवं हलका कर्मचारी को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि,सरकार की प्राथमिकता है कि आम लोगों को जमीन से जुड़े मामलों में अंचल कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। सभी मामले समय-सीमा के भीतर निपटाए जाएं लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- जनता दरबार आयोजित नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के तीन भाइयों के बीच पैतृक जमीन के बटवारे का मामला आया...