जनता दरबार में सीओ ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ समाधान
बोकारो, जून 16 -- जैनामोड़ प्रतिनिधि। राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत जरीडीह अंचल क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर मंगलवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (सीओ) प्रणव ऋतुराज ने की। जनता दरबार में अंचल के विभिन्न राजस्व गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित लिखित आवेदन प्रस्तुत किए। जनता दरबार के दौरान ग्रामीणों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, रसीद निर्गत करने, सीमांकन तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। सीओ प्रणव ऋतुराज ने सभी आवेदकों की समस्याओं को बारी-बारी से गंभीरता के साथ सुना और संबंधित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान राजस्व से जुड़े कुल पांच मामलों को सूचीबद्ध किया गया। इनमें से कई मामलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.