मुंगेर, मई 16 -- असरगंज। विवादों के निष्पादन को लेकर शनिवार को अंचल परिसर में अंचल अधिकारी उमेश शर्मा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार सिंह एवं पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। जनता दरबार में कुल सात मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान मकवा गांव के रंजीत पासवान एवं नंदकिशोर पासवान उर्फ कारू पासवान के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद का मामला सामने आया। इसके अलावा छोटी कोरियन गांव के रामबालक यादव एवं बाल्मीकि यादव, संग्रामपुर गांव के राजेंद्र राम एवं सियाराम राम तथा मकवा गांव के ब्रह्मदेव चौधरी एवं दुखन चौधरी समेत अन्य मामलों की भी सुनवाई की गई। यह भी पढ़ें- ाौथम: जनता दरबार में छह मामलों का हुआ निष्पादन संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया। जनता दरबार में पीटीसी सु...