गोपालगंज, फरवरी 7 -- बैकुंठपुर। प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसीएलआर रंजना भारती ने की। जबकि बीडीओ नंदकिशोर साह भी मौके पर मौजूद रहे। बीडीओ ने बताया कि जनता दरबार में कुल डेढ़ दर्जन के करीब मामले दर्ज किए गए थे। जिनमें से सात मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष मामलों में आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई के निर्देश संबंधित कर्मियों को दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.