लातेहार, दिसम्बर 30 -- लातेहार,प्रतिनिधि। लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम द्वारा क्षेत्र की जनसमस्याओं को सीधे सुनने और उनके त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से सभी प्रखंडों एवं नगर पंचायत लातेहार में जनता दरबार आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया गया है। इस संबंध में उपायुक्त लातेहार को पत्र भेजकर आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 जनवरी 2026 को लातेहार प्रखंड कार्यालय में, 9 जनवरी को नगर पंचायत लातेहार कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाएगा। वहीं 16 जनवरी को चंदवा, 22 जनवरी को बालूमाथ, 29 जनवरी को हेरहंज तथा 5 फरवरी 2026 को बारियातू प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार आयोजित होगा। सभी स्थानों पर जनता दरबार सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। विधायक ने निर्देश दिया है कि संबंधित तिथि को प्रखंड, अंचल...