समस्तीपुर, मार्च 14 -- ​समस्तीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को डीएम के समक्ष रंखा। मुख्य रूप से राजस्व, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस प्रशासन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने एक-एक कर सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को ऑन-स्पॉट समाधान हेतु दिशा-निर्देश दिए। ​भूमि विवाद, अवैध कब्जा, और दाखिल-खारिज में हो रही देरी से जुड़े सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने सीओ को पारदर्शिता के साथ नियत समय में कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया। वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के लंबित मामलों पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को निर्देश दिया कि पात्रता की जाँच कर अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने को ...