लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में आने वाली शिकायतों के निस्तारण न होने पर अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी। बुधवार को निगम मुख्यालय में महापौर सुषमा खर्कवाल ने जनता की समस्याओं की सुनवायी की। विभिन्न इलाकों के लोगों ने पानी, सफाई, टूटी सड़कों, खराब स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली गिनाई। जनता दरबार में बड़ी संख्या में शिकायतें पहुंचीं, जिनमें कई समस्याएं लंबे समय से लंबित होने की बात सामने आई। इस पर महापौर ने कहा कि फाइलों में दबाकर शिकायतें रखने की संस्कृति अब नहीं चलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कड़े निर्देश देते हुए समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने दो टूक कहा कि जनता की समस्याओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.