गोपालगंज, मई 2 -- थावे। स्थानीय प्रखंड के थावे अंचल परिसर में शनिवार को सीओ की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ कुमारी रूपम शर्मा ने बताया कि जनता दरबार में भूमि से संबंधित कुल तीन मामले प्रस्तुत हुए। इनमें से एक मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जबकि शेष दो मामलों में संबंधित पक्षों को आवश्यक साक्ष्यों के साथ अगली जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी मनोज कुमार त्रिपाठी, वकील अख्तर, मंजू देवी सहित दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...