जनता दरबार में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
बोकारो, जून 27 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद की पहल पर शनिवार को पेटरवार स्थित वन सभागार में विधानसभा स्तरीय जनता दरबार एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी व्यक्तिगत तथा क्षेत्रीय समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। जनता दरबार के दौरान बिजली, पेयजल, राजस्व, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। मंत्री ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रत्येक मामले की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.