छपरा, जून 1 -- जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 99 फरियादें संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया फोटो 20 सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं को सुनते जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव साथ में एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय छपरा, नगर प्रतिनिधि।

जनता दरबार में समस्याएं जिला प्रशासन की जनसुनवाई व्यवस्था एक बार फिर लोगों की उम्मीदों का केंद्र बनी। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 99 लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में सबसे अधिक मामले राजस्व व भूमि सुधार विभाग से जुड़े रहे, जबकि राशन कार्ड, रास्ता विवाद और दाखिल-खारिज से संबंधित शिकायतें भी...