किशनगंज, जून 27 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर अंचल सहित जिले के सभी अंचल कार्यालय में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया। किशनगंज सदर अंचल में भी जनता दरबार लगाया गया था। जिसमें फरियादी विवादों को सुलझाने पहुंच रहे थे। 10 बजे सुबह से ही जनता दरबार लगाया गया था। जिसमें कुछ नए मामलों में आवेदन पड़े। साथ ही नए और पुराने मामले में सुनवाई हुई। जनता दरबार में दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण मामले निष्पादित नहीं हुए। कुछ मामलों में सुनवायी की अगली तिथि दी गई। सीओ राहुल कुमार व सदर थाना के अवर निरीक्षक की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया था। यह भी पढ़ें- Begusarai News जनता दरबार में एक मामले का हुआ निष्पादन सुनवाई के दौरान एक पक्ष नहीं पहुंचने के कारण भी ,दूसरी तिथि दी गई। किशनगंज सीओ राहुल कुमार ने बताया कि पूर्...