जहानाबाद, मई 15 -- अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अमृषा वैस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में लगभग 25 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, मारपीट, कब्जा, अतिक्रमण, पेयजल, मानदेय भुगतान, मापी, लॉन, अपर समाहर्ता, अनुमंडल कार्यालय, अंचलाधिकारी कार्यालय, थाना प्रभारी कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सामान्य शाखा, नगर परिषद, नगर पंचायत, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य विभाग से संबंधित थे। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारद...