सराईकेला, जून 6 -- सरायकेला। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीसी नीतीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आम नागरिक समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। डीसी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों से क्रमवार मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले सामने आए। जिसमें चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों के आश्रितों को सम्मान राशि प्रदान करने की मांग की गई। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मानिकुई-कटिया सड़क के मरम्मत कार्य के दौरान नियमित पानी छिड़काव सुनिश्चित करने का आवेदन दिया गया। यह भी पढ़ें- मुंगेर में बोले डीएम: जनता की समस्याओं का तत्परता और पारदर्शिता से करें समाधान ...