खगडि़या, जनवरी 31 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि खगरिया जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने जनता दरबार में शुक्रवार को फरियाद सुनकर स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर परिषद खगड़िया अंतर्गत संसारपुर वार्ड संख्या 38 में स्थित सरकारी धोबिया खड्डा पोखर एवं उससे सटी मुख्य सड़क को अति शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पूरे मामले की स्थल जांचकर जल्द ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में संसारपुर वार्ड संख्या 38 निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ब्रह्मदेव चौधरी के पुत्र दीपक कुमार तीसरी बार जनता दरबार में आवेदन देकर अपनी पीड़ा रखी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी दो बार जनता दरबार सहित नगर परिषद कार्यालय, जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के स्तर पर आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक जमीन पर कोई ठोस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.