औरंगाबाद, अप्रैल 21 -- औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में परिवादियों द्वारा प्राप्त आवेदन एवं उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। सात निश्चय-3 अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान पहल के तहत प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस, सोमवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर सभी सरकारी कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख आम लोगों की शिकायतों के निष्पादन हेतु अपने निर्धारित कार्यस्थल, कार्यालय कक्ष में उपस्थित होकर जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। डीएम ने परिवादियों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की अद्यतन स्थिति की बिंदुवार एवं गहन समीक्षा की। विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों, निष्पादित परिवादों की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा निस्तारण की प्रक्रिया में आ रही ...