चाईबासा, जून 13 -- चाईबासा,संवाददाता। जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार ने जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 90 लोगों ने उपायुक्त से भेंट कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया। जनता दरबार के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए उपायुक्त ने संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान अभिलेखागार, मानदेय भुगतान, बस भाड़े, कृषि भूमि, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार, दुकान क्षतिग्रस्त सहित अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। जिस पर उपायुक्त ने सभी मामलों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर प्राथमिकता के आधार ...