जामताड़ा, दिसम्बर 23 -- जनता दरबार में पहुंचे 65 फरियादी, डीसी ने सुनी समस्या किया समाधान जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद ने मंगलवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजित कर आमजनों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में करीब 65 की संख्या में आमजनों ने डीसी को अपनी समस्या बताई। जिसमें पेंशन, भूमि विवाद, जमीन अतिक्रमण, अत्यधिक बिजली बिल के मामले, आवास प्लस टू में सर्वे नहीं करने, अबुआ आवास, राशन कार्ड से में दिव्यांग बच्ची का नाम जुड़वाने सहित सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। साथ हीं नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई हेतु आवेदनों को संबंधित कार्यालय में अग्रसारित किया। इस जनता दरबार में आमबगान की महिलाओं ने बताया कि वे लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं, बिजली विभाग के द्वारा कनेक्शन नहीं किया जा रहा है। डीसी ने बिजली विभा...