कोडरमा, मई 23 -- कोडरमा। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आमजनों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में पहुंचे विभिन्न प्रखंडों के लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...