गोपालगंज, मई 4 -- गोपालगंज।महम्मदपुर थाना क्षेत्र के आजमी नगर में पूर्व में हुए मारपीट के मामले में फरार चल रही एक महिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को एसपी के जनता दरबार में पहुंची थी। इस दौरान एसपी की गैर मौजूदगी में मुख्यालय डीएसपी सभी पीड़ितों की फरियाद सुन रहे थे। इसी बीच हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रही महिला ने फरियाद सुनने के बाद मुख्यालय डीएसपी ने गिरफ्तारी का आदेश दिया। जिसके बाद महम्मदपुर थाना की पुलिस कलेक्ट्रेट पहुंच कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। महम्मदपुर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि आजमी नगर में पूर्व में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस की तरफ से प्राथमिकी गई। एक पक्ष की प्राथमिकी होने के बाद दूसरे पक्ष के लोग कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच कर जनता दरबार में फरियाद लगाने के लिए गए थे। इसमें ...