बागेश्वर, जून 29 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में सड़क, बिजली, पेयजल और पेंशन से संबंधित 13 शिकायतें दर्ज की गईं। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने विभिन्न विभागों में लंबित पेंशन प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग को दो सप्ताह के भीतर पात्र कर्मचारियों को पेंशन लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेंशन मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 'हेलो बागेश्वर' पर लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। कम कॉल प्रतिशत पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को...