भागलपुर, जून 21 -- सबौर, संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को सबौर सीओ ने अपने कक्ष में जनता दरबार लगाया। जिसमें भूमि विवाद से जुड़े सभी समस्याओं के निदान को लेकर दोनों पक्षों की बात सुनी और सुलह करवाने का प्रयास किया। जिसमें नौ मामले का निष्पादन किया गया। इस मौके पर सबौर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल भी मौजूद थे। इधर, सहयोग शिविर में भी आए आवेदन का निपटारा जनता दरबार में किया गया। सबौर सीओ सौरभ कुमार ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाई जाती है, भूमि विवाद संबंधित नौ मामले का निपटारा किया गया। यह भी पढ़ें- बेन में जनता दरबार, निपटाये गये 10 मामले यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 04 मामलों का निष्पादन यह भी पढ़ें- भूमि विवाद मामलों की सुनवाई तेज, कई मामलों में कार्रवाई के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...