समस्तीपुर, मार्च 28 -- विद्यापतिनगर, निज संवाददाता। प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रभारी अंचलाधिकारी अरुण कुमार शर्मा व थाना मुंशी की उपस्थिति में आयोजित जनता दरबार के दौरान प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गांवों से आये लोगों ने बारी-बारी से अपना पक्ष रखा। आपसी जमीन संबंधित विवाद की सुनवाई करते हुए मामले का निष्पादन कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी अंचलाधिकारी ने बताया कि शनिवार को नये एवं पुराने चार मामले में दो मामले की सुनवाई करते हुए निष्पादन कर दिया गया। बाकी दो मामले में दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुनवाई करने के लिए अगले शनिवार को जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया। मौके पर राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.