बेगुसराय, नवम्बर 29 -- बीहट। शनिवार को बरौनी प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़ें दो मामले का निष्पादन किया गया। दो नये मामले पंजीकृत किये गये। नये मामले में पक्षकारों को संबंधित थाना के जरिये नोटिस भेजकर जमीन संबंधी अपेक्षित कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। मौके पर राजस्व कर्मचारी मो. जावेद, कुंदन कुमार समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...