चतरा, अप्रैल 25 -- चतरा, संवाददाता। जिला प्रशासन की त्वरित कार्यशैली का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। चतरा सदर प्रखंड के ढंगरटोली की निवासी कलावती देवी ने 24 अप्रैल को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में शामिल हुई। उन्होंने अपने पति के निधन के बाद राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना से जुड़ने का अनुरोध किया। इसके बाद जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने तत्काल सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रशासन की सक्रियता के परिणामस्वरूप मात्र एक दिन के भीतर, 25 अप्रैल को उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में लाभुक कलावती देवी को स्वयं अपने हाथों से राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र सौंपा। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में डीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित ...