मोतिहारी, जनवरी 3 -- पताही । पताही अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को सीओ नाज़नी अकरम व थानाध्यक्ष बबन कुमार की अध्यक्षता में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद का निपटारा किया गया। जनता दरबार में सुनवाई के लिए 10 मामलों में दोनों पक्षो को नोटिस किया गया था। जिसमें तीन मामलो की सुनवाई हुई जबकि अन्य मामलों के लोग अनुपस्थित रहे। तीनो मामले प्रक्रियधीन रही। अगली सुनवाई हेतु दोनों पक्षो को सुनवाई के लिए बुलाया जायेगा।सीओ नाज़नी अकरम ने बताया की भूमि विवाद हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया था जिसमे तीन मामलो का सुनवाई किया गया है। मौके पर राजस्व कर्मचारी ब्रजेंद्र शुक्ला, आईटी सहायक तेज नारायण कुमार, सानू कुमार,मुरारी कुमार, अभिषेक कुमार, सहित दर्जनों फरियादी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...